आदिवासी संगठनों ने रोड जाम किया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2025 10:09 PM
आदिवासी संगठनों ने रोड जाम किया
सिमडेगा. विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का सिमडेगा में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. आदिवासी संगठनों के लोग मुख्य सड़क झूलन सिंह चौक पर रोड जाम करने के लिए आये. उन्होंने लगभग एक घंटे रोड जाम किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर मालवाहक वाहनों की कतार लग गयी. रोड जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर रोड जाम कर रहे लोगों को समझा कर रोड जाम हटवाया. बंद का जिले में कोई असर नहीं देखा गया. सामान्य दिनों की तरह वाहनों का परिचालन हुआ. दुकानें भी सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं. रोड जाम कर रहे लोग में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र भगत, प्रदीप टोप्पो, चिराग तिर्की, सुमन कुल्लू, अनमोल तिर्की, बीरसा पहान, ब्रिसियुस सोरेंग, शिशिर टोप्पो, अह्लाद केरकेट्टा, प्यारा मुंडू समेत अन्य लोग मौजूद थे.
सिमडेगा कॉलेज में नामांकन शुरू
सिमडेगा. सिमडेगा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-2029 के लिए स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय सहित कंप्यूटर एप्लीकेशन में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने बताया कि नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें. उन्होंने कहा कि नामांकन संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय प्रतिदिन पूर्वाह्न 10.30 बजे से 4.30 बजे तक खुला रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










