तीन को मशाल जुलूस और चार जून को बंद का आह्वान

Updated at : 30 May 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
तीन को मशाल जुलूस और चार जून को बंद का आह्वान

तीन को मशाल जुलूस और चार जून को बंद का आह्वान

विज्ञापन

सिमडेगा. केंद्रीय सरना स्थल पर हरिश्चंद्र भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आदिवासी बचाव मोर्चा सह केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली में सरना स्थान पर रैंप नहीं हटाये जाने समेत लुगू बुरू, मंराग बूरू (पारसनाथ पहाड़ ) पेसा कानून, जमीन की व्यापक लूट, धर्म कोड लागू करने, खड़िया भाषा शिक्षक नियुक्ति में शून्य करने, आदिवासी योजना की लूट, शराब नीति के खिलाफ समेत अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर चार जून को झारखंड बंद का आह्वान किया गया. बैठक में कुंद्रासी मुंडा, निरंजना हेरेज टोप्पो, प्रदीप टोप्पो, प्यारा मुंडू, रोशन डुंगडुंग, धानो कच्छप, बंसत मांझी ने भी अपने विचार व्यक्त किये. वक्ताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. बैठक में तीन जून शाम में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में बिरसा पहान, बाबूलाल पहान, विजय तिर्की, उर्मिला भगत, लीली कुल्लू, उषा टेटे, तारामानी देवी, जगमोहन भोय, ब्रिसियुस सोरेंग के अलावा अन्य लोग शामिल थे.

पत्रकार संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा. पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त कंचन सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जिले में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. मौके पर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा. संघ के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से जिले में प्रेस भवन निर्माण कराने की मांग की. संघ के जिलाध्यक्ष आशीष शास्त्री के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक सुनील सहाय, श्रीराम पुरी, सुहैब शाहिद, अफजल इमाम, उपाध्यक्ष शंभु सिंह, वाचस्पति मिश्र, सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव विकास साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी कुश बड़ाइक, सह मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा, सदस्य अरुण राम, सत्यम केशरी, राकेश सरगुजा, राजेश बड़ाइक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola