तीन पीएलएफआई उग्रवादी को भेजा गया जेल
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

जलडेगा में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जलडेगा में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
वरीय संवाददाता सिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव स्थित एसएमआरभी जेभी (डीबी) कंपनी के अस्थायी कैंप में आगजनी व लेवी वसूली के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस कांड में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जलडेगा थाना इलाके में 26 जनवरी को घटना हुई थी. इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने पीएलएफआई के नाम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के उद्देश्य से कंपनी के कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया था. साथ ही घटनास्थल पर संगठन के नाम का पोस्टर भी चिपकाया गया था. घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गयी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले 20 मार्च को नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. वहीं रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा गया. पुलिस जांच में यह सामने आयी कि सभी आरोपी पीएलएफआई के नाम का इस्तेमाल कर भय पैदा करते थे. कंपनियों से लेवी वसूली की योजना बना रहे थे. इसी के तहत कैंप में खड़े दो वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील उरांव (रांची), सुबोध बड़ाईक (बोलबा, सिमडेगा) और शिवा सिंह (रनिया, खूंटी) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इन आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










