हनुमान जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम

हनुमान जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम
सिमडेगा. रामनवमी महा उत्सव के समापन पर दो अप्रैल को महावीर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में हनुमान जयंती पर्व मनाया जायेगा. यह आयोजन रामनवमी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है. समिति ने इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ विशेष पूजन व अनुष्ठान संपन्न होगा. दोपहर तीन बजे श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जायेगा. संध्या के समय महाआरती होगी. इसके बाद भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया जायेगा. आयोजन को लेकर समिति ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है. समिति के प्रवक्ता ने कहा कि यह रामनवमी उत्सव के समापन का पावन अवसर है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है.
अखंड हरिकीर्तन दो अप्रैल से
ठेठईटांगर. कसबहाल स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी. इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. तीन अप्रैल को हवन, पूजा-अर्चना, आरती और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










