संगोष्ठी में शिक्षा के साथ संस्कार पर दिया गया जोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2026 10:02 PM
संगोष्ठी में शिक्षा के साथ संस्कार पर दिया गया जोर
बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता गोपाल साहू ने की. दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया जीरेन मड़की और विशिष्ट अतिथि मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक उपस्थित थे. प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित व संस्कारी बनाने पर बल दिया. कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों बिनोद सिंह, पूजा कुमारी, चंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह व अनुष्का बागड़ी को सम्मानित किया गया. साथ ही उनकी माताओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को ट्रॉफी व 1100 की प्रोत्साहन राशि दी गयी. मुख्य अतिथि जीरेन मड़की ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की, जबकि विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ बड़ाइक ने संस्कार को जीवन की नींव बताया.
बानो पुलिस ने भटकी महिला को परिजनों से मिलाया
बानो. थाना पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक भटकी हुई विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिला कर सराहनीय कार्य किया है. 29 मार्च को सोय गांव में भटक रही महिला को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था. महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी. इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान जोबोना गुड़िया (27), निवासी जगमुंडी मकरांडा, थाना मनोहरपुर (प. सिंहभूम) के रूप में हुई. थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित थाना व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से परिजनों से संपर्क किया. सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










