विधायक ने सदन में उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने सदन में उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा

विज्ञापन

सिमडेगा. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सदन में प्रमुखता से ओबीसी समुदाय के आरक्षण रोस्टर का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में शून्यकाल के माध्यम से प्रमुखता से मुद्दा उठाते कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खूंटी जिला एवं सिमडेगा जिले में ओबीसी समुदाय का आरक्षण रोस्टर शून्य है. इस कारण इस वर्ग के विद्यार्थियों व युवाओं को शैक्षणिक एवं नियोजन के क्षेत्र में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. विधायक श्री गुड़िया ने कहा कि आरक्षण रोस्टर शून्य रहने से ओबीसी समाज के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रतिनिधित्व से वंचित होना पड़ रहा है. यह स्थिति सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप नहीं है. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि पूर्व की भांति आरक्षण से वंचित इन जिलों में ओबीसी आरक्षण रोस्टर को पुनः लागू किया जाये, ताकि समुदाय के युवाओं को समान अवसर मिल सके. कहा कि झारखंड सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके.

एनएच- 320 जी निर्माण में अनियमितता का उठाया मामला

सिमडेगा. विधानसभा के सदन में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने एनएच 320 जी निर्माण कार्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पथ पर लगभग तीन सालों से निर्माण कार्य चल रहा है. उक्त सड़क में जो नाली बनायी जा रही है, उसमें अनियमितता बरती जा रही है. साथ ही सड़क के बीचों-बीच स्थित पेड़ को बगैर काटे निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क निर्माण में गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है. विधायन ने कहा कि निर्माण कार्य की जांच कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाये. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सरकार से जानकारी चाही कि सिमडेगा जिला अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि का भुगतान किया जाता है, किंतु कुछ महीनों से भुगतान बंद है. इस पर सरकार ने जवाब दिया कि राज्य स्तरीय पेंशन योजना का भुगतान माह फरवरी तक किया गया है. किंतु केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना का भुगतान माह अक्तूबर तक किया जा चुका है. केंद्र द्वारा पैसे की विमुक्ति नहीं करने के कारण केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना का भुगतान नहीं किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola