केंद्र सरकार का बजट विकास को नयी गति देने वाला : विमला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
विज्ञापन
सिमडेगा. भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक पूरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार के बजट पर प्रकाश से डाला गया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने बजट की प्रमुख घोषणाओं और उसके आमजन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला तथा विकास को नयी गति देने वाला साबित होगा. बैठक के दौरान सोशल मीडिया को सशक्त माध्यम मानते हुए कार्यकर्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और भ्रामक प्रचार का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को शहर के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जा रहे हैं. उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन