ePaper

जय श्रीराम और जय बजरंग बली से गूंजा क्षेत्र

Updated at : 26 Feb 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जय श्रीराम और जय बजरंग बली से गूंजा क्षेत्र

बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई स्थित बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रख नगर भ्रमण किया. श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए. कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. भजन-कीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया, जिससे देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान नाम यज्ञ, भंडारा व विशेष आरती का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों व युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही. वार्षिकोत्सव के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. यजमान के रूप में दिलीप प्रसाद सपत्नी शामिल हुए. आचार्य के रूप में पंडित अजय शंकर झा व संजय पाठक मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकास कुमार, पवन कुमार, आकाश कुमार, सूरज प्रसाद, धीरज साहू समेत ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं.

सम्मेलन को सफल बनाने का लिया संकल्प

कुरडेग. उमा महेश्वर महावीर मंदिर में आठ मार्च को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर कदमटोली दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी श्रवण बड़ाइक ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक हिंदू परिवार को सम्मेलन में आमंत्रित किया जायेगा. सम्मेलन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, समाज की एकता, संस्कृति चेतना और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श तथा महाभंडारा का आयोजन होगा. ग्रामीणों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola