डीएवी ठेठईटांगर में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का उद्घाटन करते संस्थान के अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
ठेठईटांगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।
शंकरलाल अग्रवाल बोले- शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार और मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं, कक्षा 12वीं के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
आपके शहर में
ठेठईटांगर, सिमडेगा : डीएवी पब्लिक स्कूल ठेठईटांगर में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, प्राचार्य सुजय मिश्रा और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
मुख्य अतिथि शंकरलाल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं. वे विद्यार्थियों को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं. शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और मानवता के गुण विकसित करने का भी काम करते हैं.
गुरु-शिष्य संबंध को बताया विशेष
प्राचार्य सुजय मिश्रा ने कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध पिता-पुत्र अथवा पुत्री के समान होता है. गुरु हमेशा अपने शिष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें सही दिशा दिखाने का प्रयास करते हैं.
इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया. विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए