समाज व देश के लिए कुछ करने की भावना को बनाये रखें : डॉ भानु प्रताप

Updated:
विज्ञापन

होली स्पिरिट स्कूल के 10वीं के छात्रों को दी गयी विदाई

विज्ञापन

सिमडेगा. होली स्पिरिट स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राज हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर भानु प्रताप साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना उपस्थित थे. मौके पर डॉ भानु प्रताप साहू ने कहा कि यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन व नये सपनों की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस विद्यालय से केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी भी सीखी है, जो उनके जीवन भर काम आयेगी. उन्होंने बोर्ड परीक्षा को जीवन का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि परीक्षा ही जीवन की अंतिम मंजिल नहीं होती, बल्कि असली सफलता वही है, जो असफलता से सीख कर आगे बढ़े. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि माता-पिता व शिक्षकों के सम्मान और समाज व देश के लिए कुछ करने की भावना को बनाये रखने की बात कही. मौके पर प्रिंसिपल फादर शैलेश केरकेट्टा, एडमिनिस्ट्रेटर फादर फेलिक्स लकड़ा, फादर सुनील सुरीन, झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola