सुकरा केरकेट्टा अध्यक्ष व रामचंद्र साहू बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

केतुंगाधाम न्यास समिति का पुनर्गठन, नयी कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन

बानो. केतुंगाधाम मंदिर के प्रांगण में सोमवार को केतुंगाधाम न्यास समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करते हुए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. मौके पर समिति के सभी सदस्य व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक का उद्देश्य समिति के बेहतर संचालन व केतुंगाधाम के विकास कार्यों को गति देना रहा. पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा, मुख्य संरक्षक प्रदीप गोस्वामी, संरक्षक दिल मोहन साहू, उपाध्यक्ष संतू सिंह व बिल्कू महतो, महासचिव ओमप्रकाश साहू, सचिव रामचंद्र साहू, उपसचिव दिलीप पंडा को मनोनीत किया गया. वहीं आजीवन सदस्य के रूप में नारायण दास व भुवनेश्वरी सेनापति तथा मीडिया प्रभारी रविकांत मिश्रा, शिवनंदन बड़ाइक, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार साहू, अशोक तिवारी व अनुज कुमार साहू बनाये गये. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नयी समिति से केतुंगा धाम के संरक्षण, विकास एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जतायी. कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

हनुमान मंदिर में हुआ अखंड हनुमान पाठ

बानो. प्रखंड अंतर्गत रायकेरा हनुमान मंदिर प्रांगण में अखंड हनुमान पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व शिवशरण सिंह ने किया. मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया. साथ ही गीता के श्लोकों का भी पाठ हुआ. कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को इस प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola