विमला प्रधान के निधन पर भाजपा नेता मुनेश्वर तिर्की ने जताया गहरा शोक
Updated:
विज्ञापन
झारखंड की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक विमला प्रधान के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में गहरा शोक है. भाजपा नेता मुनेश्वर तिर्की ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
विज्ञापन
कोलेबिरा. झारखंड की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक विमला प्रधान के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेता सह भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री मुनेश्वर तिर्की ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. उनके निधन से सिमडेगा सहित पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.
विज्ञापन
मुनेश्वर तिर्की ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन