आइटीडीए कार्यालय पहुंचीं उपायुक्त, योजनाओं की प्रगति जांची; भौतिक सत्यापन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने ITDA कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने एकलव्य विद्यालय में बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने और अन्य लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आइटीडीए) कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं एवं संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की. उन्होंने कैश बुक, सेवा संपुष्टि सहित अन्य पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण व अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय में बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने का निर्देश

उपायुक्त ने एकलव्य आवासीय विद्यालय, गरजा में अब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होने की जानकारी ली. बताया गया कि विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने विद्युतीकरण से संबंधित प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध नहीं कराया है. इस पर उपायुक्त ने विद्यालय में ससमय विद्युत व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया.

उन्होंने सरना-मसना एवं कब्रिस्तान घेराबंदी तथा धुमकुड़िया भवन निर्माण योजनाओं की प्रगति और भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की. लाभुक समितियों की शिकायतों के आलोक में योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित योजनाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ 30 सितंबर को बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराने तथा संबंधित लिपिकों को अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया. मौके पर परियोजना निदेशक सरोज तिर्की, नजारत उप समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक सहित कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola