सिमेडगा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 155 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सिमेडगा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 155 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई.

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से लगभग 155 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही उन लोगों के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक एसपी सौरभ कुमार को गांजा तस्करी के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी.

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद सूचना के आधार पर ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 154 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसके बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में शशांक मिश्रा है. वह यूपी का रहने वाला है. इसके अलावा उदय प्रसाद मेहता (हजारीबाग) सुदाम मल्लिक (बिहार सोनपुर), श्रधारक नायक (बांसुरी थाना) की भी गिरफ्तारी हुई है. मौके पर एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि गांजा तस्करी के जड़ तक पुलिस पहुंचेगी. मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तैयार है.

Also Read: सिमेडगा : रौतिया समाज विकास ग्राम की बैठक में ठाकुर प्रसाद अध्यक्ष व रामकिशोर बने सचिव

छापामारी दल में ये थे शामिल

एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद पासवान, ठेठईटांगर थाना प्रभारी सच्चितदानंद गुप्ता, पुअनि मनीष कुमार, रंजीत कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार व किशेर कुजूर व शस्त्र बल के जवान.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola