Simdega News: जिस रास्ते पर चलना था मुश्किल, अब वही सड़क बनी गांवों की नई लाइफलाइन

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण जर्जर सड़क अब हुआ कालीकरण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बानो प्रखंड में एमएमजीएसवाइ के तहत बांकी से महाबुआंग तक 7.8 किमी सड़क बनी, जिससे 3,125 ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला.

विज्ञापन

सिमडेगा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (एमएमजीएसवाइ) के तहत बानो प्रखंड के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है. जिला प्रशासन के प्रयास से ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सिमडेगा द्वारा बांकी से महाबुआंग तक 7.8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. यह सड़क गंझूटोली, बुधवाटोली, कमलाबेरा, कमपुंडा, बहादा और हेलगढ़ा स्कूल होते हुए महाबुआंग तक जाती है. सड़क निर्माण से पहले मार्ग की स्थिति बेहद खराब थी, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

विज्ञापन

नियमित निगरानी और गुणवत्ता का रखा गया विशेष ध्यान

सड़क निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता द्वारा नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण किया गया, ताकि निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता बनी रहे. प्रशासनिक सख्ती और निगरानी के चलते यह सड़क तय मानकों के अनुरूप मजबूत और टिकाऊ तैयार की गयी है, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके.

करीब 3,125 लोगों की आबादी को मिला सीधा फायदा

इस सड़क के बनने से बांकी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 3,125 आबादी को सीधा लाभ पहुंचा है. बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से अब ग्रामीणों की बानो प्रखंड मुख्यालय और मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच बेहद आसान हो गयी है. आवागमन सुगम होने से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा में नौकरी दिलाने के नाम पर 5-6 करोड़ की ठगी, भिएसके फाउंडेशन से जुड़े 6 आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में आयी सुगमता

सड़क निर्माण से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत मिल रही है, वहीं मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए अस्पताल पहुंचना आसान हो गया है. इसके अलावा, किसानों को धान, सब्जियों और अन्य स्थानीय फलों को समय पर नजदीकी बाजारों तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिल रही है. अब यह सड़क ग्रामीणों के लिए महज एक आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और बाजार तक पहुंच का एक ऐसा महत्वपूर्ण माध्यम बन गयी है जो उनके संपूर्ण विकास की राह को आसान कर रही है.

ये भी पढ़ें: कुरडेग में पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ पर हुई चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola