सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के प्रेमा सोरेंग को रांची विश्वविद्यालय से मिला दो गोल्ड मेडल

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल के हाथों मेडल प्राप्त करतीं प्रेमा सोरेंग| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा की छात्रा प्रेमा सोरेंग ने रांची विश्वविद्यालय की एमए इतिहास परीक्षा में दो गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा के इतिहास विभाग की छात्रा प्रेमा सोरेंग ने रांची विश्वविद्यालय की एमए (इतिहास) की परीक्षा-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल राज्यपाल के हाथों प्राप्त किये. रांची विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार प्रेमा सोरेंग ने एमए (इतिहास) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय का गोल्ड मेडल हासिल किया है.

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जनजाति श्रेणी के विद्यार्थियों में इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर श्री गोएंडा मिंज मेमोरियल गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है. इस दोहरी उपलब्धि से सेंट जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा के इतिहास विभाग में हर्ष का माहौल है. विभाग की ओर से प्रेमा सोरेंग को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी.

विभाग ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रेमा सोरेंग की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि पूरे कॉलेज और इतिहास विभाग के लिए गर्व का विषय है. इतिहास विभाग के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रेमा सोरेंग ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामान्य मेरिट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ एसटी श्रेणी में भी सर्वोच्च स्थान हासिल किया है.

उनकी सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है. यह सफलता विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola