जमशेदपुर गयी सिमडेगा जिला हॉकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2025 10:46 PM
जमशेदपुर गयी सिमडेगा जिला हॉकी
सिमडेगा. 15 जून से 19 जून तक जमेशदापुर में आयोजित हॉकी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के हॉकी सिमडेगा टीम जमशेदपुर रवाना हुई. हॉकी सिमडेगा के पंख्रासियुस टोप्पो, कमलेश मांझी ने टीम को शुभकामनाएं और किट देकर विदा किया. जमशेदपुर जाने वाले सिमडेगा जिला सब जूनियर पुरुष टीम में हॉकी खिलाड़ी सुमित किंडो, सिकंदर मिंज, अनुज केरकेट्टा, नितेश बा, बिनय बाड़ा, आशीष लकड़ा, विनय तिर्की, नेलशन टोप्पो, सुमित उरांव, गुलशन होरो, आनंद लकड़ा, अर्पण बाड़ा, अनिकेत केरकेट्टा, अंकित एक्का, दीपक लकड़ा, कपिल मिंज, सैमनेल मिंज, अनुज तिग्गा व कोच रोहित बेसरा, मैनेजर रोहित मिंज शामिल हैं.
आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल
सिमडेगा. अलबर्ट केरकेट्टा केरेया कुढपानी निवासी के बयान पर एएचटीयू थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें कहा गया कि पीड़िता बेटी संजीता केरकेट्टा को गांव की ही महिला विनिता केरकेट्टा द्वारा दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया. पुलिस ने अनुसंधान करते हुए आरोपी विनिता केरकेट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इधर पीड़िता की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है.
आरोपी पति गिरफ्तार, जेल
जलडेगा. प्रखंड के कोलोमडेगा दिगवारटोली टोली निवासी 32 वर्षीय धाम होरो ने शुक्रवार देर शाम अपनी पत्नी आइलीन होरो को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद रात में ही पुलिस गांव पहुंच कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया. महिला की खराब हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने जोहान कंडुलना के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










