पूरे सिमडेगा जिले और सूड़ी समाज का सम्मान है : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
पूरे सिमडेगा जिले और सूड़ी समाज का सम्मान है : अध्यक्ष

पूरे सिमडेगा जिले और सूड़ी समाज का सम्मान है : अध्यक्ष

विज्ञापन

सिमडेगा. सूड़ी समाज की ओर से नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जमन लाल शर्मा अवार्ड प्राप्त करने वाले हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोंनबेगी का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक पुरस्कार 2025 समारोह में उन्हें हॉकी खेल में योगदान के लिए जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार 2025 से नवाजा गया था. श्री कोनबेगी को यह सम्मान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, हॉकी इंडिया के शेखर जे मनोहरन एवं सरोज शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किया गया था. इस उपलब्धि पर पूरे सिमडेगा और सूड़ी समाज में हर्ष का माहौल है. जिला अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि मनोज प्रसाद ने अपने जीवन में हॉकी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है. महिला जिला अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि आज उनके इस उपलब्धि से समाज का सिर ऊंचा हुआ है. मनोज प्रसाद ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि आज जो सम्मान मुझे मिला है, वह केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे सिमडेगा जिले और सूड़ी समाज का सम्मान है. मैंने हमेशा यह प्रयास किया है कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सही मंच मिले. मौके पर जिला उपाध्यक्ष हलधर प्रसाद, जिला महासचिव अनूप प्रसाद, जिला सचिव अमित रंजन, जिला संगठन मंत्री अनिल प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, संरक्षक देवराज प्रसाद, समुद्र गुप्त, बसंत प्रसाद, राहुल कुमार, शशि भूषण प्रसाद,हितेंद्र कुमार, लखन प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रसाद, बबलू सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola