सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह

विज्ञापन

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं का लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसचिव कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग महेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने किया. समारोह में प्राचार्या एरेन बेक व निशि डुंगडुंग ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि डॉ रामदेव पासवान ने छात्राओं को कैपिंग सेरेमनी की शुभकामना देते हुए सेवा भाव से कार्य करने को कहा. विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि नर्सिंग सेवा मानव सेवा का सच्चा धर्म माना जाता है. बीमार व असहाय लोगों के दुखों पर मरहम लगाने का सौभाग्य नर्सिंग से जुड़े आप जैसे भाग्यशाली लोगों को मिला है. सच्ची सेवा से आ��� अपने कर्तव्य को पूरा करें. निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है. हर एक पीड़ितों में ईश्वर मान कर उसकी सेवा करनी है. कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. स्वागत भाषण कविता कुमारी ने किया. मौके पर सचिव निभा मिश्रा, अमन मिश्रा, डॉ मनोरंजन, डॉ अभिषेक रंजन, हलदर मिश्रा, विकास कुमार अलबीना तोपनो, नीलू कुमारी, आइवी सुप्रभा, वंदना धनवार, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी व छात्राओं के सभी अभिभावक उपस्थित थे. संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola