रामनवमी में किये गये सुरक्षा प्रबंधों की हुई समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2026 9:48 PM
रामनवमी में किये गये सुरक्षा प्रबंधों की हुई समीक्षा
सिमडेगा. रामनवमी पर्व के सफल आयोजन के बाद बुधवार को एसपी कार्यालय के सभागार में डी-ब्रीफिंग बैठक हुई. अध्यक्षता एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने की. इसमें पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने भाग लिया. बैठक में रामनवमी में किये गये सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गयी. ड्यूटी के दौरान सामने आयी चुनौतियों, अनुभवों और उनके समाधान पर चर्चा हुई. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सभी अधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय व सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाये रखने पर जोर दिया. साथ ही आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में उपस्थित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए सुझाव प्रस्तुत किये. अंत में एसपी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनसहयोग और पुलिस की सजगता से ही जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखना संभव है.
अखंड हरिकीर्तन दो अप्रैल से
ठेठईटांगर. कसबहाल स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी. इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. तीन अप्रैल को हवन, पूजा-अर्चना, आरती और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










