सिमडेगा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मासांत बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक में उपस्थित संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय की प्रगति को लेकर मासांत बैठक आयोजित की गई, जिसमें भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

सिमडेगा. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्री हरि वनवास विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मासांत बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने की. मौके पर संकुल प्रमुख संतोष दास भी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई. इसके बाद पिछले माह विद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गयी. उपलब्धियों के साथ-साथ सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई.

आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन

बैठक में आगामी माह की योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी शिक्षण पद्धति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर विशेष जोर दिया गया.

विद्यालय की प्रगति एक सतत प्रक्रिया

प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय की प्रगति एक सतत प्रक्रिया है. इसके लिए सभी आचार्य-आचार्याओं का समर्पण, अनुशासन, आपसी समन्वय और दायित्वों के प्रति सजगता जरूरी है. संकुल प्रमुख संतोष दास ने विद्यालय विकास और संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्वों का बोध कराना विद्यालय की प्रमुख विशेषता है.

ये भी पढ़ें: ईस्ट जोन शूटिंग में खूंटी के निशानेबाजों का जलवा, जीते तीन पदक - 6 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

लक्ष्यों को सामूहिक प्रयास से प्राप्त करने का संकल्प

बैठक में विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को सामूहिक प्रयास से प्राप्त करने का संकल्प लिया गया. आचार्य-आचार्याओं ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किये. अंत में शुभकामना मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक का समापन हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola