चीक बड़ाइक समाज का सरहुल मिलन समारोह आयोजित
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

चीक बड़ाइक समाज का सरहुल मिलन समारोह आयोजित
विज्ञापन
बानो. हुरदा प्रखंड में चीक बड़ाइक समाज द्वारा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड एवं जिला स्तर से पहुंचे समाज के अगुवाओं के स्वागत से हुई. अतिथियों को अंगवस्त्र और सरहुल फूल भेंट कर सम्मानित किया गया. जमतई, रायकेरा और गेनमेर पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राजेश बड़ाइक, उपाध्यक्ष अनिता देवी, बबलू बड़ाइक व संतोष चीक बड़ाइक, सचिव करमा बड़ाइक, सह सचिव प्रिया और कोषाध्यक्ष रमेश बड़ाइक बनाए गए. वक्ताओं ने समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने, नशा से दूर रहने, परंपरा-संस्कृति को संजोने तथा धर्म परिवर्तन से बचने की अपील की. साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया. समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक समेत कई लोग उपस्थित रहे. संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बड़ाइक ने किया और आयोजन को सफल बनाने में कर्मा बड़ाइक, बबलू बड़ाइक, मनोज बड़ाइक, जगरनाथ बड़ाइक, सुकरा बड़ाइक, संतोष बड़ाइक व रमेश बड़ाइक का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










