रसोई गैस आपूर्ति सुचारु करने के लिए बना रूट चार्ट

Updated:
विज्ञापन
रसोई गैस आपूर्ति सुचारु करने के लिए बना रूट चार्ट

नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू की पहल पर एजेंसी ने तय किया वार्ड वार होम डिलीवरी शेड्यूल

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर हो रही परेशानियों के समाधान के लिए नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने गैस एजेंसी संचालक से मुलाकात की. इस दौरान अनिता गैस एजेंसी के संचालक ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमानुसार नियमित आपूर्ति की जा रही है. उपाध्यक्ष ने लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए होम डिलीवरी के लिए एक निश्चित रूट तय करने का सुझाव दिया, ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए भटकना न पड़े. इस पर सहमति जताते हुए एजेंसी संचालक ने शहरी क्षेत्र के लिए वार्ड वार रूट चार्ट जारी कर दिया. रूट चार्ट के अनुसार सोमवार को बाजारटोली, भट्टीटोली, सांयपुर, ईदगाह मुहल्ला, नैगम टोली, केलाघाघ रोड, घोचोटोली, नीचे बाजार. मंगलवार को गांधी मैदान, सलडेगा रोड, सरना मंदिर रोड, मोदी टोली, टोंगरी टोली, पाहन टोली, बरटोली, ठाकुरटोली, एनोस एक्का आवास गली. बुधवार को शामटोली, खिजरी, पुरनापानी, नया सामटोली, ऑफिसर कॉलोनी, नयाटोली. गुरुवार को थाना टोली, सोनारटोली, घोड़बहार, हेलेनपुर. शुक्रवार को टाउन, एसबीआइ रोड, रामजानकी मंदिर रोड, श्याम पथ, डीपाटोली. शनिवार को कुंज नगर, गुलजार गली, खैरनटोली, टुकुपानी, पंडरीपानी, कसडेगा, खूंटीटोली. संचालक ने यह भी बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाती है, तो अगले दिन आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. इस नयी व्यवस्था से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola