सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Jun 2024 3:54 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

सिमडेगा के कोलिबिरा में एक ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक घायल है.

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा : सिमडेगा में शनिवार को बड़ा सड़क हो गया. घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एनएच 143 पर स्थित मां गायत्री फ्यूल सेंटर के पास की है. जहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बाइक पर सवार होकर जा रहे थे अंतिम संस्कार में शामिल होने

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वे एक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवा टोली में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में वे मां गायत्री फ्यूल सेंटर पर पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गये.

मृतकों की नहीं हो पायी है अब तक पहचान

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके थोड़ी देर बार ही उक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है.

Also Read: सिमडेगा: 2 क्विंटल जावा महुआ जब्त, झारखंड और ओडिशा उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola