15 दिन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायें

सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथ पर चिन्हित हॉट स्पॉट स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर व बैरियर लगाने के पूर्व के निर्देश की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित कार्यों का भौतिक सत्यापन करें और स्थल की फोटोग्राफ्स एवं वीडियो प्रस्तुत करें. तीखे मोड़ों पर मिरर लगाये जाने के निर्देश पर जब राष्ट्रीय उच्च पथ के सहायक अभियंता ने बताया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो उपायुक्त ने इस आशय का लिखित पत्र प्रस्तुत करने को कहा. शहरी क्षेत्रों में मुख्य पथ के दोनों ओर फ्लैंकिंग कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही पंडरीपानी स्थित पुलिया की मरम्मत कार्य को एक सप्ताह के अंदर हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया. नगर परिषद को पूर्व में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए 15 दिनों तक लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायें. बैठक में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










