गाड़ियाजोर राम-जानकी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Mar 2026 10:29 PM
गाड़ियाजोर राम-जानकी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू
कुरडेग. प्रखंड के गाड़ियाजोर स्थित राम-जानकी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. मंदिर परिसर से श्रद्धालु कलश लेकर सांवा तेतर टोली नदी पहुंचे, जहां पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर लौटे और अखंड हरिकीर्तन वेदी स्थल पर अधिवास पूजा के लिए कलश स्थापित किया गया. रविवार सुबह सात बजे से अष्टप्रहरी 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. कलश यात्रा में नंदकिशोर साव, रोहित मिश्रा, नारायण मिश्रा, पवन मिश्रा, दुर्गेश पासी, नीलांबर राय, भुनेश्वर प्रसाद, कपिलेश साव, गुड्डू नंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच बाल भोग का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










