प्रिंस चौक में दुर्गापूजा समिति गठित, राजकुमार केसरी बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के प्रिंस चौक में नव ज्योति नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और राजकुमार केसरी को अध्यक्ष बनाया गया. नई समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल परिसर में नव ज्योति नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक राजकुमार केसरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा की गयी. सदस्यों ने सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. पूजा आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नयी समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

समिति में अनुप श्रीवास्तव को मुख्य संरक्षक बनाया गया. उमा चरण केशरी, शिव चरण प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अनुज बक्सी, अनुप प्रसाद, दीपक पुरी, अनुप केसरी, राजकुमार ठाकुर, रामकिशुन प्रसाद केशरी, सुनी लाल प्रसाद व अभय विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया. राजकुमार केसरी अध्यक्ष, विष्णु दयाल शर्मा, सत्यव्रत ठाकुर, मनोज केशरी, शंभु केशरी, उपेंद्र श्रीवास्तव, दीपक प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश वर्णवाल, साकेत कुमार व हेमंत रथ उपाध्यक्ष बनाये गये. राजू ठाकुर को सचिव और रामनिवास साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

सत्येंद्र ठाकुर, सुरजीत कुमार दत्ता, नरेंद्र श्रीवास्तव, तारकेश्वर भारती, जगत सिंह, कैलाश केशरी, रतन केशरी, आनंद जायसवाल, रिंकू राठौर, प्रकाश केशरी, विजय ठाकुर, अरविंद ठाकुर, राहुल प्रसाद व कृष्णा भारती को उपसचिव बनाया गया. अधिवक्ता रवि बक्सी को कानूनी सलाहकार, मनोज सिन्हा को उद्घोषक और तरुण कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक ठाकुर, सौरभ कुमार, आनंद सोनी, मनोज गुप्ता, विनय राठौर, प्रकाश जायसवाल, अजय प्रसाद, अमन कुमार, दीपक कुमार सिंह, मनोज बड़ाईक, विवेक गुप्ता, अभिषेक केशरी, धनंजय कुमार, प्रकाश सिंह व मनोज प्रसाद केशरी को शामिल किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola