प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन हुआ मंडप प्रवेश पूजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन हुआ मंडप प्रवेश पूजन
विज्ञापन
सिमडेगा. शहर के हनुमान वाटिका स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन मंडप प्रवेश पूजन किया गया. मौके पर रामरेखा धाम के महंत अखंड दास जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्वलन व मंडप प्रवेश के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत हुई. संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मुख्य पुरोहित आचार्य विद्याबंधु शास्त्री तथा उनके सहयोगी पुरोहित संजय पाठक, मनोज षाड़ंगी, मनोज पाठक, विजय बीसी,अग्निवेश चौबे, अरविंद शास्त्री द्वारा किया गया. यजमान की भूमिका मुकेश श्रीवास्तव तथा रामनिवास प्रसाद सह पत्नी निभा रहे हैं. इस अवसर पर आचार्यों द्वारा प्रवचन दिया जा रहा है. आचार्यों ने कहा कि वेद व पुराणों में बताया गया है कि सृष्टि के रचना भगवान विष्णु द्वारा की गयी थी. वहीं सृष्टि पर जीवन के लिए पांच तत्वों की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई थी. ब्रह्मांड के निर्माण में पांच तत्वों की अहम भूमिका है. वह पांच तत्व हैं आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी. इन पांच तत्वों को वेद भाषा में पंचतत्व कहा जाता है. इससे आत्मा और शरीर की उत्पत्ति होती है. पांच तत्वों के बाद पृथ्वी से औषधि का निर्माण होता है. कार्यक्रम के तहत तीन जून को दैनिक पूजन व अधिवास होंगे. इसी दिन सुबह आठ बजे से रुद्र यज्ञ होगा. चार जून को अधिवास और रुद्र यज्ञ सुबह आठ बजे से होगा. पांच जून को नगर में रथयात्रा होगी और शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा होगा. दोपहर दो बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










