सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 313 किलो जावा महुआ और 14 लीटर शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन

अवैध जावा महुआ को नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 313 किलो जावा महुआ और शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। नशामुक्त समाज के लिए पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक चला छापामारी अभियान, शराब की भट्ठियां भी की गयीं ध्वस्त; नशामुक्त समाज के लिए पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस का छापामारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में एक सप्ताह तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना/ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया.

313 किलो जावा महुआ किया नष्ट

अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 313 किलोग्राम जावा महुआ और 14 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. इसके अलावा अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने जिलेवासियों से अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है.

सूचना देने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपने आसपास के लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की. साथ ही अवैध शराब के निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना सिमडेगा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर देने को कहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola