पशु तस्करी मामले में 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 22 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पशु तस्करी मामले में 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने पशु तस्करी मामले में 227 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस ने पशु तस्करी मामले में 227 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जो सभी पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं. इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पिडियापोछ नावाटोली के रास्ते भारी संख्या में गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर पिडियापोछ में छापामारी की गयी. जहां कुल 227 गोवंशीय पशुओं को जब्ज किया गया एवं 16 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इन पशुओं को रांची के बबलु पासवान ने उपलब्ध कराया था. इन पशुओं को गुमला निवासी इश्तेयाक के पास पहुंचाया जाना था, जहां से इन्हें वधशाला भेजने की योजना थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास 12 मोबाइल,पांच स्मार्टफोन और 10 टॉर्च जब्त किया गया. गिरफ्तार लोगों में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र निवासी मिखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की,मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा,सुखराम तिर्की,पास्कल तिर्की,संदीप टोप्पो,सुनील रोहिदास,अल्फोन्स मिंज,सुकेश बिलुंग, मोहन रोहिदास, खेतरो रोहिदास सामिल हैं.छापेमारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह के साथ कुरडेग अंचल के पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, केरसई थाना प्रभारी विनायक कुमार पाण्डेय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola