दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2025 10:29 PM
कुरडेग बस स्टैंड के पास घटी घटना
कुरडेग. बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम 7.10 बजे के करीब दो बाइक की टक्कर में एक की मौत व कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार प्रमोद टोप्पो खालीजोर निवासी बैघमा, मनीष मिंज, असित खेस कुरडेग से खालीजोर की तरफ जा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से मुन्ना साय, पंकज साय, असित केरकेट्टा एक बाइक पर सवार हो कर आ रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. घटना के समय पुलिस बस स्टैंड के पास ही थी. सभी घायलों को दुकानदारों के सहयोग से पुलिस गाड़ी से कुरडेग सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्रभारी दिलीप बड़ाइक ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद टोप्पो को ऑक्सीजन लगाया. इस क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं अन्य पांच घायलों का इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीत कुमार सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली. दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है.
कुरडेग में मिला अज्ञात युवती का शव
कुरडेग. कुरडेग थाना के चाडरीमुंडा टोंगरी में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव देख इसकी सूचना कुरडेग पुलिस को दी. सूचना मिलते थाना प्रभारी संजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों से युवती के बारे में जानने का प्रयास किया, किंतु कोई भी ग्रामीण उक्त युवती को नहीं पहचान पाये. पुलिस ने युवती के शव को थाना लायी और मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया मामला दर्ज कर अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है. युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










