नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2026 11:11 PM
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जीइएल चर्च में पदभार ग्रहण कार्यक्रम हुआ. उद्घाटन पास्टोरेट अध्यक्ष पादरी बुलेन बागे ने किया. मौके पर 2025-30 सत्र के लिए विभिन्न संस्थाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया. लचरागढ़ पास्टोरेट के अंतर्गत जेनरल सचिव के रूप में सिबलन कंडुलना, सह सचिव बेललाजर भुइयां तथा कोषाध्यक्ष के रूप में प्रचारक सुरेश समद ने पदभार संभाला. महिला संघ में सभापति मुक्ति समद, सचिव जिरेन मड़की, कोषाध्यक्ष जिनिद बागे और सह सचिव पुनित भुइंया ने पदभार ग्रहण किया. युवा संघ के पदाधिकारियों में सभापति जयप्रकाश कंडुलना, सचिव दीपक कंडुलना, कोषाध्यक्ष इसराइल तोपनो, उप सभापति गतियन डांग तथा सह सचिव सपना बागे ने अपने-अपने पद ग्रहण किये. कार्यक्रम में प्रचारक नेलन कोंगाड़ी, प्रचारक इलियास सुरिन, प्रचारक अनिल होबो, राशन लुगून, संदीप समद, बेदन बागे व सलीम समद उपस्थित थे.
एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एसपी कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. प्रत्येक फरियादी से अलग-अलग उनकी शिकायतों की जानकारी ली गयी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये गये. एसपी ने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार के माध्यम से आमलोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










