नरेंद्र लुगून चुने गये पहान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2025 10:03 PM
नरेंद्र लुगून चुने गये पहान
कोलेबिरा. प्रखंड की लचरागढ़ पंचायत के नारोडेगा गांव में गुरुवार को ग्रामसभा कर चुनावी प्रक्रिया के तहत नये पहान का चयन किया गया. चुनावी प्रक्रिया में नारोडेगा ग्राम की चार सीट के लोग भारी संख्या में शामिल हुए. पहान चुनाव की प्रक्रिया में नरेंद्र लुगून का पहान के रूप में चयन किया गया. ग्रामसभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में संजय पॉल केरकेट्टा का चुनाव सभी की सहमति से हुआ. ग्रामसभा का संचालन पंकज लुगून ने किया. मौके पर महाराजा सनिका मुंडा, पुजार लेवनार्ड लुगून, राजा फागू लुगून, जेवियर होबो, पहान बिरसा लुगून, पहान कैलाश बुढ़, पहान मखुवा आदि उपस्थित थे.
आमसभा आज
कोलेबिरा. कोलेबिरा पंचायत कार्यालय के सभागार में पर्यटन प्रबंधन समिति गठन के लिए आमसभा का आयोजन 30 मई को किया गया है. यह जानकारी देते हुए मुखिया अंजना लकड़ा ने कहा कि इस ग्रामसभा में पंचायत के वैसे ग्रामीण भाग लेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. उन्होंने आमसभा में पंचायत के लोगों को भाग लेने का आग्रह किया गया है.
कार्डियोलॉजी कैंप 31 को
सिमडेगा. बीरू शांति भवन मेडिकल सेंटर में 31 मई को कार्डियोलॉजी कैंप लगाया गया. कैंप में मुख्य रूप से प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो डॉ जेम्स थॉमस लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे. यह जानकारी शांति भवन मेडिकल सेंटर के पीआरओ प्रवीण तिवारी ने दी. श्री तिवारी ने बताया कि 31 मई को शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कैंप लगाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










