उपायुक्त ने सिंदूर खेल कर दी मां दुर्गे की विदाई

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने सिंदूर खेल कर दी मां दुर्गे की विदाई

सलडेगा स्थित श्री देवीगुड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को चैत्र नवरात्र की दशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेल का आयोजन किया

विज्ञापन

सिमडेगा. सलडेगा स्थित श्री देवीगुड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को चैत्र नवरात्र की दशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेल का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से डीसी कंचन सिंह भी शामिल हुईं. मंत्रागिक विसर्जन और कलश विसर्जन के बाद सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ माता के भजन के साथ सिंदूर खेल कर माता भगवती को विदाई दी. इस कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह ने सबसे पहले मां दुर्गा की पूजन कर सिंदूर चढ़ाये. इसके बाद उन्होंने पंडाल में मौजूद महिलाओं के साथ सिंदूर खेल कर सबको नवरात्र की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा व अरुण सिंह द्वारा उपायुक्त को चुनरी व प्रसाद प्रदान किया गया. चैती पूजा पंडाल में भक्ति कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली स्थित चैती पूजा पंडाल में भक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. छोटी बच्चियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. भजनों की धुन पर जब बच्चियां थिरकीं, तो श्रद्धालु झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जय माता दी का उद्घोष किया. इससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया. पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल ऊंचा हुआ और वे काफी उत्साहित दिखे. इस सफल आयोजन में चैती दुर्गा पूजा ठाकुर टोली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में सराहनीय योगदान दिया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola