चालीसा काल शुरू होने पर विधायक ने दी बधाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चालीसा काल शुरू होने पर विधायक ने दी बधाई
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा. चालीसा काल शुरू होने के मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने ईसाई धर्मावलंबियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चालीसा काल के दौरान 40 दिनों तक पूरी निष्ठा के साथ आध्यात्म व तपस्या संबंधी नियम को पालन करें. विधायक ने कहा कि राख बुध और चालीसा काल हमारे लिए महज परंपरा न रहे, लेकिन हमारे आत्मिक जीवन के लिए प्रभावकारी और लाभदायक हो. इसके लिए हमें इन दोनों के विषयों पर गौर करने की जरूरत है. चालीसा काल के दौरान मसीही त्याग-तपस्या करते हैं. उन्होंने कहा कि अगले चालीस दिनों तक विश्वासी प्रार्थना, पश्चाताप और चिंतन मनन के द्वारा यीशु के दुखभोग को स्मरण करें. चालीसा काल को सफल बनाने के लिए प्रार्थना, उपवास, दान, पश्चाताप और प्रेरणा जैसे पांच दिव्य रत्नों की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन