उपायुक्त से मिल कर समस्याओं पर की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2025 10:04 PM
उपायुक्त से मिल कर समस्याओं पर की चर्चा
सिमडेगा. कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल नवपदस्थापित उपायुक्त कंचन सिंह से मुलाकात की. इस दौरन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपायुक्त को गुलदस्ता देकर जिले में स्वागत किया. कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त को जिले के ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की. सरकार की योजनाओं को कैसे गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिया जा सके, इस पर चर्चा की. उपायुक्त ने कहा कि जिले की हर समस्याओं पर प्रशासन की पैनी नजर होगी और उन सभी समस्याओं को त्वरित संज्ञान में लेकर समाधान किया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, सांसद प्रतिनिधि डीडी सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील मिंज, प्रदेश प्रतिनिधि प्रदीप केशरी, पूर्व नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, प्रखंड अध्यक्ष नवीन वीरेंद्र तिर्की, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा नाग, दिशा सदस्य नोमिता बा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव वारिस रजा, जिला सचिव विजय बेक, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप नायक, मो अरमान, जॉनसन बेक आदि उपस्थित थे.
फरार वारंटी के घर पर चिपकाया इश्तेहार
सिमडेगा. एएचटीयू थाना के एसआइ निरंजन महतो ने फरार वारंटी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. फरार वारंटी ठेठईटांगर प्रखंड के केरया कुड़पानी निवासी विनिता केरकेट्टा, पति आनंद केरकेट्टा के खिलाफ थाना में कांड संख्या 2/24 के तहत मामला दर्ज है. इश्तेहार के माध्यम से 22 जून तक सीजेएम के न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










