केतुंगाधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 14 फरवरी से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2026 9:35 PM
केतुंगाधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 14 फरवरी से
बानो. महाशिवरात्रि को लेकर केतुंगाधाम में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से केतुंगा न्यास समिति की बैठक हुई. इसमें 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया. महोत्सव की शुरुआत 14 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी. इसी दिन प्रदोष व्रत अधिवास के साथ क्षेत्रीय मेले का उद्घाटन किया जायेगा. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर सुबह से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे. इस दिन अखंड नाम यज्ञ, चतुर्दश लिंग पूजा, काशी विश्वनाथ दर्शन और वैद्यनाथ जयंती सहित चारों प्रहर की विशेष पूजा संपन्न होगी. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 16 फरवरी को अखंड नाम यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है. समिति ने प्रशासनिक सहयोग से भीड़ व यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है. न्यास समिति ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गयी है.
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 210 विद्यार्थी हुए शामिल
जलडेगा. जलडेगा स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उवि में शनिवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा लिख रहे छात्र-छात्राओं की जांच की तथा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने उपस्थित परीक्षार्थियों से शांतिपूर्ण एवं ईमानदारी से परीक्षा देने की अपील की. बीडीओ ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 212 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 210 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े शिक्षकों व कर्मियों को निर्देश दिया कि आगामी परीक्षाएं भी इसी प्रकार सुचारू, निष्पक्ष व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न करायी जाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










