बोलबा में लगा लाइसेंस शिविर: 41 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 37 सफल
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन| Prabhat Khabar Network
बोलबा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 41 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. सड़क सुरक्षा, बीमा व हिट एंड रन पर दी गई अहम जानकारी. 37 सफल.
सिमडेगा. बोलबा में जिला परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 41 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 37 अभ्यर्थी सफल रहे. सफल अभ्यर्थियों में 32 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. वहीं, चार अभ्यर्थी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में असफल रहे.
आपके शहर में
सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
शिविर के दौरान अभ्यर्थियों और उपस्थित आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी दी.
लोगों को नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की भी हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
बीमा और हिट एंड रन मामलों की दी जानकारी
शिविर में वाहन बीमा की अनिवार्यता के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गयी. सड़क दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावों और हिट एंड रन मामलों में उपलब्ध सहायता एवं मुआवजा प्रावधानों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया.
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए