तीसरे राउंड में कदमटोली ने फोड़ी मटकी, 7100 रुपये और ट्रॉफी से सजा जन्माष्टमी का खिताब

Updated:
विज्ञापन

मटका फोड़, पुरुस्कार वितरण फैन्सी ड्रेस | Prabhat Khabar Network

कुरडेग के उमा महेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कान्हा ग्रुप कदम टोली ने शानदार जीत हासिल की।

विज्ञापन

उमा महेश्वर महावीर मंदिर में पांच टीमों के बीच हुई ग्रुप मटका फोड़ प्रतियोगिता, बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिता में भी दिखा उत्साह

आपके शहर में

विज्ञापन

कुरडेग, सिमडेगा : उमा महेश्वर महावीर मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य आकर्षण ग्रुप मटका फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें पांच टीमों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता में शिव शंकर दलकी, कन्हैया ग्रुप लब्डेरा, माखन चोर घाघमुंडा, माखन चोर परकला और कान्हा ग्रुप कदमटोली की टीम शामिल हुई. तीसरे राउंड में कदमटोली की टीम ने मटका फोड़कर वर्ष 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को मंदिर समिति की ओर से 7,100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. इसमें छोटे-छोटे बच्चे बाल कृष्ण और बच्चियां राधा रानी के रूप में सजकर पहुंचीं. पीली धोती-कुर्ता, मोरपंख से सजा मुकुट और हाथों में बांसुरी लिये बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे. राधा के रूप में सजी बच्चियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

महिलाओं और बच्चों की मटका फोड़ प्रतियोगिता भी हुई

महिलाओं के लिए आयोजित एकल मटका फोड़ प्रतियोगिता में अनिता देवी ने बाजी मारी. वहीं बच्चों की मटका फोड़ प्रतियोगिता में जय जायसवाल विजेता रहे. सभी विजेताओं को मंदिर समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा. पूरा परिसर भक्ति और उत्सव के माहौल में डूबा रहा. मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार, चिकित्सा प्रभारी दिलीप कुमार बेहरा, मंदिर समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीत जायसवाल, सचिव अमर जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, श्रवण बड़ाईक, बलबीर कुमार, राजनारायण प्रसाद, दौरिका जायसवाल, रवि जायसवाल, पुरोहित रूपेश मिश्रा समेत समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola