लूटकांड में शामिल चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाकरटांड थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड में शामिल चार अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

सिमडेगा: पाकरटांड थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड में शामिल चार अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. अपराधियों के पास से लूटे गए 15 हजार रूपये, बंदूक, बलुआ मोबाइल और दो बाइक बरामद किया है. पाकरटांड थाना क्षेत्र में 1 मार्च को पालकोट बिलिंगबीरा निवासी दीपक साहू से अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर 15000 और मोबाइल लूट लिए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ राजकिशोर ने छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार किए गए अपराधकर्मियों में संजीत नायक तुमगाटोली, महावीर सिंह पतराटोली, दिलीप सिंह कारीमाटी एवं बालमुकुंद सिंह आसनबेड़ा निवासी के नाम शामिल है.

एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि सुनियोजित तरीके से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. किंतु पुलिस जांच में संजीत नायक पकड़ में आय गया. इसके बाद कांड में शामिल सभी अपराधी पकड़े गये. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये अपराधी पूर्व में भी व्यापारियों को लूट चुके है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola