15 साल से कृष्ण भक्ति की परंपरा, लचरागढ़ में नागपुरी गीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा के लचरागढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन

नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में कृष्ण युवा मंच ने कराया जन्माष्टमी समारोह, रूपेश-जगदीश समेत कलाकारों ने बांधा समां

आपके शहर में

विज्ञापन

बानो, सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ नीचे चौक स्थित नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में कृष्ण युवा मंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंच की ओर से लगातार 15 वर्षों से कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ रामदेव कसेरा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि शिव शंकर बेरा, राजेश अग्रवाल व राजेंद्र प्रसाद साहू, नागपुरी लोक जगत के प्रसिद्ध गायक जगदीश बड़ाइक, रूपेश बड़ाइक, गोपाल बरला तथा कृष्ण युवा मंच के अध्यक्ष विजय स्वामी समेत अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

नागपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी लोक कलाकार रूपेश बड़ाइक, जगदीश बड़ाइक, अनिल मुंडा, सरस्वती बुनकर और चंदन लोहार ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. वहीं डांसर संगम दिव्या और मिस काजल की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते और नाचते नजर आये.

आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण युवा मंच के अध्यक्ष विजय स्वामी, सचिव सिद्धार्थ साहू, कोषाध्यक्ष देव नंदन बेरा समेत रूपेश साहू, माना साहू, मुकेश साहू, गौरव अग्रवाल, निखिल कसेरा, अंकित सोनी, मुकेश सिंह, गोखुल कसेरा, पुष्कर कसेरा, राजा साहू समेत मंच के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola