धूमकुड़िया भवन निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2026 9:56 PM
धूमकुड़िया भवन निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग
सिमडेगा. जिले में धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है. संयुक्त आदिवासी मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप टोप्पो ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है. बताया गया कि योजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों में भवन निर्माण होना चाहिए. लेकिन इसके विपरीत गैर-आदिवासी क्षेत्रों में निर्माण कराया जा रहा है, जो योजना के उद्देश्य के खिलाफ है. इसके अलावा कई स्थानों पर घटिया सामग्री के उपयोग का भी आरोप लगाया गया है. इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. आवेदन में वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताते हुए योजना राशि का दुरुपयोग की बात कही गयी है. प्रदीप टोप्पो ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.
सिमडेगा हॉकी अध्यक्ष मनोज कोनबेगी सम्मानित
सिमडेगा. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान सिमडेगा के हॉकी अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को सम्मानित किया गया. हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें आयोजन समिति की ओर से खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. हाल ही में मनोज कोनबेगी को हॉकी इंडिया द्वारा जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है. मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक आसिफ इकराम समेत कई खेल पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










