संत डोमिनिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का स्वागत

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत डोमिनिक इंटर कॉलेज स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत डोमिनिक इंटर कॉलेज स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस मौके पर ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट में विजेता बनी बालिका विद्यालय की टीम का स्वागत किया गया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में संत डोमिनिक इंटर कॉलेज, लचरागढ़ की टीम ने उर्सूलाइन कॉन्वेंट, सिमडेगा को पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया था. जीत के बाद टीम के लचरागढ़ पहुंचने पर कॉलेज परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर प्राचार्य फादर क्लेमेंट लकड़ा ने विजेता छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है. मौके पर फादर क्लेमेंट लकड़ा, शिक्षक संजय पुराण, सुबोध डुंगडुंग, फिलिप बारला, जुनिला केरकेट्टा, प्रीति मिंज, सुशीला सोरेंग सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. संत अन्ना बालिका मवि में नामांकन आरंभ बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से लेकर कक्षा यूकेजी तक के लिए प्रवेश लिया जा रहा है.एक अप्रैल से कक्षाएं आरंभ होगी. जानकारी के लिए 7061791848, 9102597824 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




