जनता के सहयोग से दुरुस्त की जायेंगी विधि-व्यवस्था : मो अर्शी

Updated at : 28 May 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जनता के सहयोग से दुरुस्त की जायेंगी विधि-व्यवस्था : मो अर्शी

जिले में नये एसपी मो अर्शी ने ने दिया योगदान

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में नये एसपी के रूप में मो अर्शी ने बुधवार को समाहरणालय एसपी कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया. निवर्तमान एसपी सौरभ ने नये एसपी मो अर्शी को प्रभार सौंपा. इस दौरान मो अर्शी को समाहरणालय एसपी कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मो अर्शी ने परेड का निरीक्षण किया. मो अर्शी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नक्सलवाद को नियंत्रण में रखने और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने में जनता के सहयोग की अपेक्षा है. जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी मो अर्शी ने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी हर्ष का अनुभव हो रहा है. विधि-व्यवस्था यहां पर पहले से अच्छा काम किया गया है. नक्सलियों पर लगाम लगा है. कांडों के गहन अनुसंधान की आवश्यकता है. जैसे-जैसे समय बीतेगा सभी कांडों का उद्भेदन करने का प्रयास किया जायेगा. जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराध को नियंत्रण रखने में जनता का सहयोग अपेक्षित है. जनता की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास सिमडेगा पुलिस करेगी.

जिले के लोगों से प्यार व सहयोग मिला : सौरभ

निवर्तमान एसपी सौरभ ने कहा कि जिले के लोग बहुत अच्छे है. उनके कार्यकाल में जनता व मीडिया समेत उनके सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिला. कई मामलों का खुलासा नहीं हुआ, जिसका उन्हें मलाल है. वहीं कई अपेक्षित कार्य किये जा सकते थे, जो नहीं हो सका. पूरे कार्यकाल में सहयोग देने के लिए जिले की जनता मीडिया व सह कर्मियों को धन्यवाद देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola