जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं
Updated at : 02 Jun 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन

जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में लोगों ने जमीन दाखिल-खारिज, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार उपलब्धता, सड़क दुर्घटना मुआवजा, सड़क निर्माण में अनियमितता, चौकीदारों का लंबित एसीपी-एमएसीपी लाभ से संबंधित, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा बैंकों की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतें रखी गयीं. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये. जलडेगा प्रखंड के ग्राम बलडेगा की निवासी आशा देवी ने उपायुक्त के समक्ष जॉब कार्ड से जुड़ी समस्या रखी. उन्होंने बताया कि उनका पुराना जॉब कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय रहने के कारण डिलीट हो गया है और वह सितंबर माह से नया कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही हैं. उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए डीडीसी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर ही नया जॉब कार्ड निर्गत कर दिया गया. ठेठईटांगर प्रखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अलबिसिया हनुमान ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने की शिकायत की. उपायुक्त ने अंचलाधिकारी ठेठईटांगर को आवश्यक निर्देश देते हुए जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा. जनता दरबार में यौन शोषण से पीड़ित एक महिला ने न्याय की गुहार लगायी. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व महिला थाना प्रभारी से तत्काल संपर्क कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




