जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2025 10:01 PM
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगा कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या, खतियान दिलाने, खनन पट्टों की शिकायत समेत अन्य सामाजिक व प्रशासनिक मुद्दों को उठाया. जनता दरबार के दौरान महिला ने बताया कि उनके गांव में वर्षों से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कुछ ग्रामीणों ने खनन पट्टे के कारण हो रहे पर्यावरणीय नुकसान व विस्थापन की समस्या को सामने रखते हुए पट्टा रद्द करने की मांग की. उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुन संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्देशित किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या का निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जायेगा और जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी.
उपायुक्त से मिल कर की समस्याओं पर चर्चा
सिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने उपायुक्त कंचन सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने बुके देकर सिमडेगा में उनका स्वागत किया. मुलाकात के क्रम में श्री सिंह ने मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विकास योजनाओं में मजदूरों को कम मजदूरी दिये जाने पर चर्चा की. कहा कि जिले में संवेदकों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. उन्होंने टैक्सी स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था करने, रैन बसेरा का निर्माण समेत कई मांगें रखीं. उपायुक्त उक्त समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










