जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2025 9:29 PM
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह गुरुवार को जनता दरबार लगाया. इसमें जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जनता दरबार में जमीन माफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने, गैरमजरूआ जमीन की बंदोबस्ती कराने और आंबेडकर आवास योजना के तहत बने मकानों को जेसीबी से तोड़ने जैसी घटनाओं की शिकायतें आयीं. इन मामलों को सुन उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने का आदेश दिये और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. इसके अलावा नया राशन कार्ड बनाने, नियुक्ति से संबंधित मामलों जैसी समस्याएं लोगों ने रखीं. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आमलोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और जनता दरबार जैसे माध्यमों से सीधा संवाद कायम कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वह अपनी समस्याओं को निडर होकर रखें और प्रशासन का सहयोग करें.
पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
जलडेगा. प्रखंड की टाटी पंचायत के पैतानो-टाटी मार्ग पर डुगडुगिया के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे शिलापट्ट लदा ट्रक पुलिया पार कर रहा था. इस क्रम में पुलिया बीच सड़क पर धंस गयी और उक्त ट्रक उसमें फंस गया. इससे उक्त पथ पर आवागमन बाधित हो गया. हालांकि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










