नगर भ्रमण व भंडारा के साथ हरिकीर्तन सम्पन्न

Updated:
विज्ञापन
नगर भ्रमण व भंडारा के साथ हरिकीर्तन सम्पन्न

प्रखंड के हुरदा शिवमंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन और यज्ञ महोत्सव नगर भ्रमण व भंडारे के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के हुरदा शिवमंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन और यज्ञ महोत्सव नगर भ्रमण व भंडारे के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन नगर भ्रमण निकाला गया. नगर भ्रमण में सैकड़ों महिला पुरुष भामिल हुए. नगर भ्रमण में शामिल लोग विभिन्न मार्गो से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. इसके बाद वैदिक मंत्रोचरण के बीच हवन व यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया. पुरोहित की भूमिका ददन मिश्रा व यजमान की भूमिका घुरन सिंह सह धर्मपत्नी ने निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, सचिव बलदेव साहू, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, फिटुंग सिंह, शिवचरण सिंह,कृष्णा साहू,अमृत साहू समेत अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहा.

एसडीपीओ ने कोलेबिरा प्रखंड का दौरा किया

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. इसी कड़ी में एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रखंड के कोलेबिरा,लसिया, लचरागढ़ सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान एसडीपीओ ने स्थानीय रामनवमी समितियों के पदाधिकारी से मुलाकात कर पर्व के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जुलूस के मार्गों तथा अखाड़ों में होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान एसडीपीओ बैजू उरांव ने समिति के पदाधिकारी से कहा कि पुलिस से बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करें. कोई अफवाह फैलाते हैं तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें.उन्होंने प्रखंड के लोगों से अपील किया कि भाईचारे और आपसी प्रेम के साथ रामनवमी का त्योहार मनायें. इस मौके पर कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह,लचरागढ़ टीओपी प्रभारी एएसआई जितेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola