विभिन्न मंदिरों में मनायी गयी हनुमान जयंती

Updated at : 02 Apr 2026 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न मंदिरों में मनायी गयी हनुमान जयंती

विभिन्न मंदिरों में मनायी गयी हनुमान जयंती

विज्ञापन

सिमडेगा. शहर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जयंती मनायी गयी. मौके पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जिले भर में भक्ति का माहौल देखने को मिला और भक्तों ने संकटमोचन भगवान हनुमान से अपने तथा समाज के कल्याण की कामना की. महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया गया. रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बजरंगबली की विशेष पूजा की गयी. पुरोहित ने विधिवत पूजा संपन्न करायी गयी. इस अवसर पर एकल अभियान की बहनों ने भजन कीर्तन एवं रामधुन का गायन किया. राम कथा से जुड़ी बहनों ने सुंदरकांड का पाठ किया गया. उन्होंने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से जीवन के कष्ट, दुख और परेशानियां दूर होती हैं तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका पाठ करना चाहिए. संध्या बेला में पूजा के बाद आरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावा रामजानकी मंदिर में भी श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूजा के बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया. थाना परिसर स्थित श्री हनुमान वाटिका मंदिर व देवराहा बाबा आश्रम में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola