पांच बालिकाओं को दी गयी ग्रीन बेल्ट

Updated:
विज्ञापन
पांच बालिकाओं को दी गयी ग्रीन बेल्ट

कोलेबिरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बेल्ट परीक्षा (ग्रेडिंग) का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 45 बालिका प्रतिभगियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बेल्ट परीक्षा (ग्रेडिंग) का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 45 बालिका प्रतिभगियों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह व पद्मावती कुमारी द्वारा ताइक्वांडो के विभिन्न प्रकार के गुर सिखाये गये. किक, पंच, ब्लॉक, आत्मरक्षा आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया. जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जूनास डांग ने प्रतिभागियों की परीक्षा ली. इसमें पांच बालिकाओं को ग्रीन बेल्ट में प्रमोशन दिया गया. जूनास डांग ने अभिभावको से निवेदन किया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेने लिए प्रेरित करें. शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर प्रतिनिधि सिमडेगा. चैती दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष के पास सेवा शिविर लगाया गया. इस अवसर पर टेंट लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत, पानी और बच्चों को चॉकलेट वितरित किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए थे. गर्मी और भीड़ को देखते हुए यह सेवा शिविर राहत का केंद्र बना. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है, बल्कि सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना भी मजबूत होती है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola